डीलर ने सांसद से की एमओ की शिकायत
डीलर ने सांसद से की एमओ की शिकायत। सांसद ने दिया कार्रवाई कराने का भरोसा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 06:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरैयाहाट : सरैयाहाट स्थित मंडलडीह पंचायत के जनवितरण दुकानदार विनय कुमार ने रविवार को कोठिया में सांसद निशिकांत दुबे से मिलकर एमओ अजित कुमार ¨सह की शिकायत करते हुए सरैयाहाट से हटाए जाने की मांग की। डीलर ने एमओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि एमओ द्वारा डीलरों को अनावश्यक तौर पर परेशान किया जाता है। डीलरों से पैसे की वसूली की जाती है। उनकी बात नहीं मानने पर दुकान जांच कर स्पष्टीकरण पूछकर प्रताड़ित किया जाता है। नई दुकान आवंटित करने एवं लाइसेंस दिलाने के नाम पर महिला स्वयं सहायता समूहों से अवैध राशि वसूलने की शिकायत भी डीलर ने एमपी से की। सांसद ने जांचकर आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। जीवन मंडल, कादिर अंसारी, कैलाश यादव, मिस्त्री टुडू समेत कई मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें