अंतर महाविद्यालय पें¨टग व निबंध प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागी रांची में होंगे सम्मानित
दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कांफ्रेस हॉल में गुरुवार को अंतर महाविद्यालय पर्यावरण वि
दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कांफ्रेस हॉल में गुरुवार को अंतर महाविद्यालय पर्यावरण विषय पर पें¨टग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों एवं विभाग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
निबंध प्रतियोगिता में आरडीबीएम कॉलेज देवघर की स्वाति ¨सह, प्रिया प्रतीक एवं सोनी मिश्रा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि पें¨टग प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग की कायनात आफरीन प्रथम, एएस कॉलेज देवघर के ललित कुमार राय द्वितीय एवं देवघर कॉलेज देवघर की सोनल वत्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक की भूमिका में डॉ. जैनेंद्र यादव, डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. अच्युत चेतन थे। डीएसडब्ल्यू डॉ. गौरव गांगुली ने विजयी प्रतिभागियों के नाम कुलपति को सौंपा। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में अल्फ्रेड सोरेन, पंकज कुमार एवं सुमित जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और विजयी प्रतिभागियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय सिन्हा ने कहा कि विजयी प्रतिभागियों को इस माह रांची में होने वाले पर्यावरण मेले में पुरस्कृत किया जाएगा।