नेताजी की जयंती पर अवकाश देकर सीएम ने दी सच्ची श्रद्धांजलि
रानीश्वर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस पहल की बांगला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति झारखंड ने सराहना की है।
जागरण संवाददाता, रानीश्वर : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस पहल की बांगला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति झारखंड ने सराहना की है। समिति के सचिव गौतम चटर्जी ने कहा कि भारत की आजादी के महान योद्धा को झारखंड से काफी लगाव था। आजादी के आंदोलन के समय लोगों को साथ जोड़ने के लिए दुमका , देवघर , धनबाद , डाल्टेनगंज का का सघन दौरा किया था। गोमो स्टेशन से भारत माता को प्रणाम कर कालका एक्सप्रेस ट्रेन से पेशावर के लिए निष्कर्ष यात्रा की थी। वर्ष 2015 से 19 तक नेता जी जयंती पर दिया जाने वाला अवकाश रद कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने फिर से अवकाश चालू कर महान विभूति को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।