छठ घाटों में सफाई, रोशनी व सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों में बिजली, पानी एवं सुरक्षा का पुख्ता इंतजामात किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 04:40 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 04:40 PM (IST)
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों में बिजली, पानी एवं सुरक्षा का पुख्ता इंतजामात किया गया है। बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी धीरज, आनंद एवं सिटी मैनेजर सतीश दास अजमल हुसैन अंसारी को निर्देश दिया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी छठ घाटों में छठव्रतियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। उपाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि छठ घाटों में अतिरिक्त सफाई मजदूर लगाकर एवं जेसीबी मशीन से छठ घाटों की जमीन का समतलीकरण कर नए छठ घाट बनाए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें