राज्यपाल आज पुलिस लाइन में करेंगी ध्वजारोहण
दुमका : सूबे की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह नौ बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगी
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 07:27 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 07:27 PM (IST)
दुमका : सूबे की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह नौ बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगी। पुलिस लाइन के साथ पूरे शहरी क्षेत्र को आधुनिक लाइट से सजाया गया है।
मंगलवार की शाम पुलिस लाइन की सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगी, इसलिए पुलिस लाइन में अधिकारियों को छोड़कर अन्य के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पुलिस लाइन में जिस मंच से राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगी, उसे सजाया गया है। पूरी लाइन को बांस बल्ली से घेरा गया है। आने जाने वाले मार्ग में लाइट लगायी गई है। इसके अलावा विवेकानंद चौक से राजभवन तक रंगीन बल्ब से सजावट की गई है। सरकारी कार्यालयों में भी लाइट लगायी गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें