वाíषक खेलकूद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
दुमका : सिदो-कान्हू उच्च विद्यालय का वाíषक खेलकूद समारोह का आयोजन शनिवार को आसनसोल स्कूल के परिसर में किया गया। बच्चों के बीच कई तरह की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सफल बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया।

नर्सरी के बच्चों के लिए हुई ज्वेल थीफ प्रतियोगिता में शेखर मरांडी, कर्तव्य साहनी व रहमान अली, एलकेजी की ब्रेकफास्ट में सबीना खातून, यूकेजी की लक्ष्मी कुमारी ने बाजी मारी। वहीं एक सौ मीटर दौड़ में रोशन हेंब्रम, अनुशा ¨सह, अशुंति मुर्मू, कोमल भगत, शाटपुट में बबीता कुमारी, प्रियंका हांसदा, अनुरागिनी मरांडी, देव कुमार, सुरेश हेंब्रम, लंबी कूद में राहुल मरांडी, सुमन, अंजनी, सिमरन, इश्तेहार खान व जेवलिन थ्रो में अक्षय, नेहा, सुनीता सोरेन, रीमा व राम मरांडी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। सभी को विद्यालय के सचिव प्रदीप्तो मुखर्जी ने पुरस्कृत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया फूलमनी हांसदा व समाज सेवी ब्रज दुलाल मरांडी ने किया। छात्राओं ने ड्रील, मार्च पास्ट, व पिरामिड बनाकर हर किसी को ताली बजाने पर विवश कर दिया। मौके पर प्राचार्य नरेश ठाकुर, अशोक राय, अभय आनंद, उत्तम गुप्ता, संजीव कुमार के अलावा आसनसोल के प्राचार्य असीत भंडारी मौजूद थे।