बाल विवाह रोकने से ही किशोरी की जिदगी हो सकती खुशहाल
रामगढ़ आयो आयदरी ट्रस्ट एवं गर्ल फास्ट फंड के द्वारा पथरिया पंचायत के ककनी गांव में किशोरी को बाल विवाह के रोकथाम में जागरूकता लाने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरी को बाल विवाह से होनेवाली समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।
रामगढ़ : आयो आयदरी ट्रस्ट एवं गर्ल फास्ट फंड के द्वारा पथरिया पंचायत के ककनी गांव में किशोरी को बाल विवाह के रोकथाम में जागरूकता लाने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरी को बाल विवाह से होनेवाली समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। ट्रस्ट की सचिव मुन्नी हेंब्रम ने बताया कि कम उम्र में किशोरी की शादी होने से किशोरी को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किशोरी मानसिक तथा शारीरिक रूप से शादी करने के लिए परिपक्व नहीं होती है। जिसके कारण कई किशोरी की मौत भी हो जाती है। कम उम्र में मां बनने से जच्चा और बच्चा दोनों को खतरा बना रहता है। इसलिए सभी किशोरी को कहा गया है कि 18 वर्ष से कम उम्र में शादी न करें। इस दौरान बाल विवाह कानून 2006 के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते हुए इसे शक्ति से लागू करने की मांग की गई। बताया गया कि बाल विवाह के रूकने से किशोरी की जिदगी खुशहाल बन सकती है। बाल विवाह को रोकने के लिए गांव में जागरूकता कार्यक्रम भी किया जाना चाहिए। अभिभावक को भी समझना चाहिए कि कम उम्र में शादी करने से किशोरी को कई प्रकार के समस्या का सामना करना पड़ता है। इस दौरान किशोरी के बीच सवाल-जवाब प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पानेवाली किशोरी को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के समन्वयक जय प्रकाश शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।