प्रमुख साई भक्त को ट्रस्ट करेगा सम्मानित
दुमका : श्री शिरडी धाम साई मंदिर के वाíषकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रस्ट की वाíषक पत्रिका का विमोचन किया गया।
दुमका : श्री शिरडी धाम साई मंदिर के वाíषकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रस्ट की वाíषक पत्रिका का विमोचन किया गया।
विश्वरूप महाराज ने सनातन धर्म की विशेषताओं का जिक्र करते हुए संत परंपरा का वर्णन किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष मदनेश्वर चौधरी ने कहा कि इस बार ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि जो प्रमुख साई भक्त उत्कृष्ट सामाजिक धाíमक कार्य करेगा, उन्हें ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रमुख साईभक्त ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सह नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल को शाल बुके और श्री साई सत्चरित्र पुस्तक देकर विश्वरूप महाराज ने सम्मानित किया। बाहर से आए कलाकारों ने एक से एक साई भजन प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा कि लोग चाहकर भी कुर्सी से उठ नहीं सके। हर गीत पर ताली और साई का जयकारा लगाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। देर रात चले भजन संध्या कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मंच का संचालन ट्रस्ट के सचिव डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के वरीय उपाध्यक्ष विजय कुमार ¨सह ने किया।