Move to Jagran APP

मांगों के निदान के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे प्रधान

बासुकीनाथ : जरमुंडी बाजार स्थित नगर भवन में ग्रामप्रधान संघ के बैनर तले ग्राम प्रधानों की एक ब

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 04:47 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 04:47 PM (IST)
मांगों के निदान के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे प्रधान
मांगों के निदान के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे प्रधान

बासुकीनाथ : जरमुंडी बाजार स्थित नगर भवन में ग्रामप्रधान संघ के बैनर तले ग्राम प्रधानों की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रमंडलीय अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल ने कहा कि प्रधानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर ग्राम प्रधान संघ के एक शिष्टमंडल सदस्य मुख्यमंत्री से मिलकर मांग को रखेंगे। लक्ष्मण मंडल ने बताया कि साबित पर्चा में ग्राम प्रधानों का नाम दर्ज कराने के लिए राज्य मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक में पहल की जाएगी। ग्राम प्रधानों के बकाए सम्मानित राशि का भुगतान यथाशीघ्र कराने को लेकर जरमुंडी अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी से संपर्क करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा ग्रामसभा को सशक्त करने के लिए ग्राम प्रधानों को संगठित और जागरूक करने की बात कही गई। जिलाध्यक्ष लाल मोहन राय ने कहा की सरकारी नीतियों के कारण आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। सरकार ग्राम प्रधानों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है। दुमका जिला में ग्राम प्रधानों को नियुक्ति प्रक्रिया में काफी लंबे समय से लंबित है। बताया कि लगान वसूली, ग्रामसभा आदि पर सरकार चुप्पी साधे है। लाल मोहन राय ने ग्राम प्रधानों को कर्तव्य व अधिकारों से अवगत कराते हुए कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने एवं संगठित होकर अपने अधिकार को प्राप्त करने की बात कही। प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर पांडेय ने वर्तमान ऑनलाइन राजस्व वसूली में होनेवाली त्रुटि का जिक्र करते हुए पुरानी राजस्व व्यवस्था को ही लागू करने की बात कही। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मजबूरन ग्राम प्रधान आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में सभी ग्राम प्रधानों ने अपने हक अधिकार के लिए एकमत एवं संगठित होकर अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष करने की बात कही। इस मौके पर संघ के महासचिव मधुसूदन झा, कृष्णानंद झा, रवि मिश्र, प्रखंड उपाध्यक्ष महादेव यादव, बटेश्वर किस्कू, कोषाध्यक्ष डोमन राय, कालिका मंडल, नीलम देवी, सूर्यमुनि देवी, रामेंद्र राय, कृष्ण कमल मंडल, अशोक मंडल, नीलम देवी, जयंती देवी, राजेंद्र मंडल हरिदयाल महतो, जयनाथ दास, बलदेव महतो, दुखनी देवी सहित दर्जनों अन्य ग्राम प्रधान मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.