मुख्यमंत्री आज रामगढ़ मे, ग्रामीणों को कई उम्मीद
रामगढ़ मुख्यमंत्री रघुवर दास के सोमवार को रामगढ़ आगमन को लेकर रविवार को जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने रामगढ़ बाजार में बन रहे मंच का निरीक्षण करते हुए मंच के चारों तरफ बैरिकेटिग का निर्देश दिया।
रामगढ़ : मुख्यमंत्री रघुवर दास के सोमवार को रामगढ़ आगमन को लेकर रविवार को जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने रामगढ़ बाजार में बन रहे मंच का निरीक्षण करते हुए मंच के चारों तरफ बैरिकेटिग का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास पहली बार रामगढ़ बाजार आ रहे हैं। कार्यकर्ता समेत आम जनता काफी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री जामा में कार्यक्रम करने के बाद महारो होते हुए सड़क मार्ग से 3.30 बजे बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से महुबना में भी कुछ देर के लिए लोगों को संबोधित करेंगे। महुबना में ग्रामीणों को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ठाड़ीहाट मोड़ में पथ निर्माण विभाग से बननेवाली सड़क ठाड़ीहाट मोड़ से ठाड़ीहाट बाजार तक बननेवाली सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री संभवत: इसी जगह से हेलीकॉप्टर से रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इस दौरान जामा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, जामा विधानसभा के संयोजक मनोज पांडेय, प्रसादी मांझी, किशोरी प्रसाद साह, नलिन मंडल, निरंजन मंडल, ओम कुमार, प्रदीप यादव, विनोद मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इधर ठाड़ीहाट मोड़ में मुख्यमंत्री द्वारा सड़क का शिलान्यास को लेकर जिला प्रशासन रविवार को दिन भर स्थल चयन को लेकर परेशान रहे। वहीं जिला प्रशासन ने शिलान्यास स्थल से कुछ दूरी पर हेलीपैड भी तैयार किया है।