शहर में अभियान चलाकर पौधारोपण करेगा चैंबर
दुमका संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स शहर में पौधारोपण का कार्यक्रम चलाएगी। इसका शुभारंभ प्लस टू जिला स्कूल से गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुमका नगर के थाना प्रभारी देवव्रत पोदार एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. नयन कुमार रॉय थे। चैंबर के अध्यक्ष मो. शरीफ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य एवं अधिकारी मौजूद थे।
दुमका : संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स शहर में पौधारोपण का कार्यक्रम चलाएगी। इसका शुभारंभ प्लस टू जिला स्कूल से गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुमका नगर के थाना प्रभारी देवव्रत पोदार एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. नयन कुमार रॉय थे।
चैंबर के अध्यक्ष मो. शरीफ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य एवं अधिकारी मौजूद थे।
पौधारोपण के निमित दिलीप झा ने चैंबर को साधुवाद दिया। अजय कुमार गुप्ता ने चैंबर के सामाजिक सरोकार की सराहना की। उपाध्यक्ष प्रेम केशरी ने कहा कि व्यवसायी का संबंध समाज से सिर्फ पैसों से ही नहीं जुड़ा है। इतिहास गवाह है कि समाज की हित रक्षा का कर्तव्य निर्वहन व्यवसायी हमेशा से करते रहे हैं। डॉ. नयन कुमार रॉय ने आनेवाली पीढ़ी के लिए पौधारोपण के कर्तव्यबोध पर प्रकाश डाला। देवव्रत पोदार ने नगर में खाली जगहों को चिह्नित कर इसकी पुनरावृत्ति के लिए प्रस्ताव दिए। और विद्यालय प्रबंधन एवं चैंबर की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन सूरज केशरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव अंजनी शरण ने किया। सैकड़ों बच्चों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष राजेश घिड़िया, मो. असद, कोषाध्यक्ष राज वर्मा, सह सचिव सौरव संतालिया, बिट्टू पोदार, बिनोद घिडि़या, मो. अब्बास, रमेश सिघानिया, मो. चांद, अभिजीत, अजय पोदार, मनोज गुप्ता, एवं विद्यालय के दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप