Move to Jagran APP

चैतन्य का झारखंड क्रिकेट एकेडमी के लिए चयन

दुमका दुमका के दस वर्षीय चैतन्य का झारखंड क्रिकेट एकाडमी के लिए चयन हुआ है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर 14 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता के आधार पर 29 अप्रैल को रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट एकेडमी के चयन के लिए ट्रायल हुआ था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 06:27 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 06:39 AM (IST)
चैतन्य का झारखंड क्रिकेट एकेडमी के लिए चयन
चैतन्य का झारखंड क्रिकेट एकेडमी के लिए चयन

दुमका : दुमका के दस वर्षीय चैतन्य का झारखंड क्रिकेट एकाडमी के लिए चयन हुआ है।

loksabha election banner

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर 14 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता के आधार पर 29 अप्रैल को रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट एकेडमी के चयन के लिए ट्रायल हुआ था। जिसमें जिले के दो खिलाड़ी चैतन्य और सचिन कुमार मुंडा ने भाग लिया था। मंगलवार को ट्रायल का परिणाम प्रकाशित किया गया। जिसमें चैतन्य का चयन झारखंड क्रिकेट अकादमी के लिए हुआ। चैतन्य 16 से 30 मई तक रांची में जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रशिक्षण लेगा। अभी वह जिले के एलएजे कैंप क्रिकेट अकादमी में मुख्य कोच अमित रंगराजन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। उसके चयन पर ग्रीन माउंट एकेडमी स्कूल के सचिव करुण कुमार राय ने विद्यालय के छात्र की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चैतन्य के पिता कुमार गौरव जिला स्कूल में शिक्षक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.