सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं मुहर्रम
दुमका नगर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्वेता झा ने की। बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर चर्चा हुई।
दुमका : नगर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्वेता झा ने की। बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर चर्चा हुई। शांति समिति की बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष चर्चा हुई। जिसमें प्रशासन से विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात करने करने, अग्निशामक वाहन की तैनाती सहित आवश्यक व्यवस्था मुहैया करवाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलाकांत प्रसाद सिन्हा, पूर्व नप अध्यक्ष अमिता रक्षित, मुस्ताक अली उर्फ खोखन दा, मो. शरीफ, मनोज कुमार घोष, ओम केशरी, परवेज अली, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा गायत्री जायसवाल एवं अन्य उपस्थित थे।