चैंपियनशिप के लिए कैरम टीम की घोषणा
दुमका : नागपुर में 26 से 31 जनवरी तक चलनेवाली 45वीं जूनियर राष्ट्रीय एवं अंतर राज्य चैंपियनशिप कैरम
दुमका : नागपुर में 26 से 31 जनवरी तक चलनेवाली 45वीं जूनियर राष्ट्रीय एवं अंतर राज्य चैंपियनशिप कैरम प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई। बालक वर्ग में जामताड़ा से आकाश पासवान, कालीचरण हेम्ब्रम व प्रीतम अधिकारी, दुमका से विशाल चौधरी, गोड्डा से केतन चौधरी व आशीष हेम्ब्रम को शामिल किया गया है। युवा वर्ग में दुमका व देवघर से मो. राशिद इकबाल व अभिनव यादव के साथ प्रबंधक के रूप में जामताड़ा से सूरज कुमार का चयन किया गया है। बालिका वर्ग में रांची से अदिति भारद्वाज व शिवांगी भारद्वाज, देवघर से अंजलि भारती, दुमका से सुलेखा मुर्मू व इस्टर मुर्मू एवं गोड्डा से सिंपी कुमारी शामिल है। युवा वर्ग में गोड्डा से काव्याश्री व जामताड़ा से नेहा कुमारी के साथ प्रबंधक दुमका से विश्वनाथ चौधरी, कोच मुकुल कुमार झा व देवघर से रेफरी अरविन्द इस प्रतियोगिता में भाल लेंगे।