Move to Jagran APP

चांसलर पोर्टल की महत्ता की दी गई जानकारी

दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कांफ्रेंस हाल में एमएचआरडी की ओर से मंगलवार को एक कार्यश

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 06:52 PM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 06:52 PM (IST)
चांसलर पोर्टल की महत्ता की दी गई जानकारी
चांसलर पोर्टल की महत्ता की दी गई जानकारी

दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कांफ्रेंस हाल में एमएचआरडी की ओर से मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें चांसलर पोर्टल से विश्वविद्यालय को जोड़ने के संदर्भ में जानकारी दी गई।

loksabha election banner

इस कार्यशाला की अध्यक्षता डीएसडब्लू डॉ. गौरव गांगुली ने की। एमएचआरडी की टीम में डॉ. नीतीश राज और सुमित कुमार शामिल थे। दोनों सदस्यों ने चांसलर पोर्टल की महत्ता एवं वर्तमान में उसकी आवश्यकता पर जानकारी दी। टीम के अन्य तकनीकी सदस्यों ने चांसलर पोर्टल पर सारी सूचनाएं कैसे अपलोड करनी है इसकी जानकारी दी।

इस कार्यशाला के माध्यम से छात्रों की तमाम जानकारी एंट्री टू एग्जिट चांसलर पोर्टल पर डालने की ट्रे¨नग दी गई। इस कार्यशाला में सभी कॉलेज के प्राचार्य, स्नातकोत्तर विभाग के सारे शिक्षक, कॉलेज निरीक्षक डॉ. पीपी ¨सह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिलीप कुमार सहित परीक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल थे। कार्यशाला के बाद एमएचआरडी की टीम स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्षों से मिले एवं शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.