उच्च विद्यालय कड़हरबिल बना स्थानीय निवासियों का घर
दुमका : शिव पहाड़ स्थित उच्च विद्यालय कड़हरबिल परिसर का स्थानीय निवासी घर की संपत्ति की तरह उपयोग कर र
दुमका : शिव पहाड़ स्थित उच्च विद्यालय कड़हरबिल परिसर का स्थानीय निवासी घर की संपत्ति की तरह उपयोग कर रहे हैं। स्कूल में कक्षा नौवीं और 10वीं की पढ़ाई होती है। 400 छात्र अध्ययनरत हैं। इनमें 280 छात्रा है।
यहां के चापाकल पर स्थानीय महिलाएं कपड़े धोती हैं व नहाती हैं। महिलाओं का कहना है कि आसपास चापाकल न होने की वजह यहां आना पड़ता है। चाहरदीवारी टूटी होने की वजह से स्कूल परिसर में लोग आसानी से अंदर आ जाते हैं। इतना ही नहीं यहां गोइठा भी सुखाया जा है।
शाम होते ही शरारती तत्व आसानी से अंदर आकर नशे का सेवन करते हैं। शराब की बोतलें भी स्कूल परिसर में तोड़ देते हैं। स्कूल में ही शौचालय कर देते हैं। गंदगी की वजह से छात्रों व शिक्षकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
- चाहरदीवारी का टूट जाने के कारण कोई भी अंदर आ जाता है। महिलाएं भी मना करने के बावजूद आ जाती हैं। चाहरदीवारी बनाकर इसे तार से घेरने की आवश्यकता है। सुरक्षा की दृष्टि से यह काफी अहम है।
-शिशिर कुमार घोष, प्रभारी प्राचार्य