बूथ कमेटी पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी
रामगढ़ : प्रखंड के सभी पंचायतों में बूथ कमेटी को सशक्त बनाने के लिए शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रामगढ़ प्रखंड के कारूडीह पंचायत के बूथ कमेटी सदस्यों के साथ प्रावि जोरडीहा में बैठक कर कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिया गया।
रामगढ़ : प्रखंड के सभी पंचायतों में बूथ कमेटी को सशक्त बनाने के लिए शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रामगढ़ प्रखंड के कारूडीह पंचायत के बूथ कमेटी सदस्यों के साथ प्रावि जोरडीहा में बैठक कर कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी व प्रखंड सचिव नंदलाल प्रसाद राउत ने कहा कि बूथ कमेटी को सशक्त बनाने के लिए बैठक की जा रही है। बूथ कमेटी पार्टी की सबसे मजबूत कड़ीं है। यदि हमारा बूथ मजबूत होगा तो कोई भी राजनीतिक दल उस बूथ में बढ़त नहीं बना सकता है। सभी बूथों में झामुमो की मजबूत पकड़ हो इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी प्रारंभ कर दें। बताया गया कि 2019 में लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाना है। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे गलत कार्यो के बारे में भी कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि भाजपा सरकार से जनता का मन उब चुका है। जमीनी स्तर पर विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है। सरकार सिर्फ गरीबों के लिए घोषणा करती है लेकिन इसका लाभ गरीब को नहीं मिल पाता है। इस दौरान कारूडीह पंचायत में बूथ लेवल एजेंट बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पटवारी सोरेन, छोटेलाल मंडल, कमलाकांत मंडल, अजीत दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।