बूथ कमेटी सदस्य लें मशीन की जानकारी
रामगढ़ विधानसभा चुनाव में वीवीपैट से मतदान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीडीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रतिदिन प्रखंड के 24 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराकर मतदाता को वीवी पैट मशीन के बारे में जानकारी दी जा रही है।
रामगढ़ : विधानसभा चुनाव में वीवीपैट से मतदान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीडीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रतिदिन प्रखंड के 24 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराकर मतदाता को वीवी पैट मशीन के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसकी सूचना जिला से दो-दो घंटा के अंतराल में भी दी जाती है। सभी राजनीतिक दल मतदान केंद्र पर गठित बूथ कमेटी सदस्यों को सूचित कर दें कि वे मतदाता को मतदान केंद्र पर लाकर उन्हें मशीन के बारे में जानकारी लें। बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 12 से 19 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई मतदाता का नाम सूची में नहीं है तो वह नाम जोड़ने के लिए अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। वहीं दिव्यांग एवं महिला मतदाता का भी नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि वीवी पैट से मतदान करने के बाद मतदाता किस राजनीतिक पार्टी को मतदान किए इसे मशीन पर देख सकते हैं। चाहे तो मतदाता मतदान से संबंधित पर्ची भी लेकर कुछ देर के लिए देख सकता है। इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जामा विधानसभा के संयोजक मनोज पांडेय, पटवारी सोरेन, प्रेमलाल सोरेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।