बोलेरो ने वृद्ध को मारी टक्कर, घायल
जामा दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर बारापलासी बाजार में रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बोलेरो के धक्के से बारापलासी का 80 वर्षीय मुरली मनोहर जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जामा : दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर बारापलासी बाजार में रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बोलेरो के धक्के से बारापलासी का 80 वर्षीय मुरली मनोहर जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह नहाने के लिए गर्मकुंड तातलोई जा रहा था। हादसे के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। बोलेरो में शराब भरी हुई थी।
बताया जाता है कि रोजाना की तरह मुरली साइकिल से तातलोई नहाने के लिए जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान दुमका की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया। हादसे के बाद गाड़ी में खराबी आने के बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस सेवा के लिए 108 में फोन किया गया लेकिन साढ़े छह बजे तक वाहन नहीं आया तो
आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल मुरली को इलाज के लिए निजी गाड़ी से सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। जामा पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि बोलेरो में शराब भरी है। अवैध तरीके से बिहार ले जाई जा रही थी। थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल की माने तो शराब की बोतल से भरी बोलेरो को जब्त कर मालिक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। यहां बता दें कि दुमका से रोज अवैध तरीके से शराब बिहार जाती है।