Move to Jagran APP

झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह पर जिप सदस्य पिंकी कुमारी से मारपीट का आरोप

Minister Randhir Singh. झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह पर जिप सदस्य पिंकी कुमारी से मारपीट का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 03:51 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 06:24 PM (IST)
झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह पर जिप सदस्य पिंकी कुमारी से मारपीट का आरोप
झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह पर जिप सदस्य पिंकी कुमारी से मारपीट का आरोप

दुमका, जेएनएन। झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने मंगलवार को करमाटांड के कालाझरिया गांव में आयोजित एक यज्ञ अनुष्ठान के दौरान मौके पर जिप सदस्य पिंकी कुमारी ने थप्पड़ जड़ने का गंभीर आरोप लगाया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, कृषि मंत्री रणधीर सिंह और पिंकी कुमारी दोनों इस अनुष्ठान में आमंत्रित थे। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यज्ञ स्थल पर ही गांव के दो व्यक्तियों के बीच विवाद चल रहा था और इसी दौरान मंत्री मौके पर पहुंच कर विवाद के बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी बीच, जिप सदस्य पिंकी कुमारी भी वहां पहुंची और फिर देखते ही देखते दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई और दोनों आपस में भिड़ गए। पिंकी का आरोप है कि मंत्री ने उन्हें थप्पड़ मारा है। हालांकि मंत्री रणधीर सिंह ने इससे साफ इनकार करते हुए कहा कि वह महिला विक्षिप्त है। महिला ने उन हमला बोलते हुए उनके कालर पकड़ने की कोशिश जिसे भी  उन्होंने बर्दाश्त किया।

इस दौरान महिला ने उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ भी अभद्रता की, जबकि जिप सदस्य पिंकी देवी का कहना कि मंत्री ने उसे प्रताड़ित करने की नियत से सार्वजनिक तौर थप्पड़ मारा है। बहरहाल, इस मामले में दोनों पक्ष से करमाटांड थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

जानकार बताते हैं कि दोनों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता पूर्व से चली आ रही है। पूर्व में भी इन दोनों के बीच आपस में तू-तू-मैं-मैं की घटनाएं हुई हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.