Move to Jagran APP

भाजपा का पदयात्रा कार्यक्रम सहारा बाजार से शुरू

बासुकीनाथ : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व निर्धारित पदयात्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जरमुंडी विधानसभा के सहारा बाजार से पदयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद एवं दुमका जिला भाजपा अध्यक्ष निवास मंडल मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 07:18 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 07:18 PM (IST)
भाजपा का पदयात्रा कार्यक्रम सहारा बाजार से शुरू
भाजपा का पदयात्रा कार्यक्रम सहारा बाजार से शुरू

बासुकीनाथ : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व निर्धारित पदयात्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जरमुंडी विधानसभा के सहारा बाजार से पदयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद एवं दुमका जिला भाजपा अध्यक्ष निवास मंडल मौजूद थे।

loksabha election banner

यह पदयात्रा सहारा बाजार से प्रारम्भ होकर कुशमाहा चिकनिया, बरमासा, जितजोरी, गरडा अमराकुंडा, काला डुमरिया, रायकिनारी गांव तक पहुंची। यह यात्रा करीब 15 किलोमीटर की हुई। इस पदयात्रा के क्रम में बीच-बीच में नुक्कड़ सभा के माध्यम से पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने का काम किया। इस पदयात्रा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अभयकांत प्रसाद ने कहा कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना एवं सरकार की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराना है। विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना के विषय में लोगों को बताया। विधानसभा संयोजक सह जिला महामंत्री गौरवकांत प्रसाद ने सरकार के द्वारा चलाए गए महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के बारे में जानकारी दी। मौके पर सहारा मंडल अध्यक्ष मुरली कुमार, उमाकांत साह, मनोज साह, प्रदीप मिस्त्री, युवा मोर्च के अक्षय यादव, संतोष मंडल, प्रवीण ¨सह, हरी महतो, सहदेव मंडल, प्रदीप, नीलम देवी, कुंदन देवी, घनश्याम पंडित, प्रकाश पंडित, प्रदीप कुमार, सुबोध मंडल, संतोष यादव, संजय सिन्हा, अशोक मंडल, संजय यादव, भवेश कुमार सहित भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.