2019 में राज्य समेत देश से धूमधाम से भाजपा की विदाई तय
दुमका : जिस तरह से विधानसभा चुनाव में परिणाम आया है उसे देखकर यह पक्का हो गया है कि 2019 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की झारखंड के साथ पूरे देश से धूमधाम से विदाई तय है।
दुमका : जिस तरह से विधानसभा चुनाव में परिणाम आया है उसे देखकर यह पक्का हो गया है कि 2019 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की झारखंड के साथ पूरे देश से धूमधाम से विदाई तय है।
यह बात पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार शाम को परिसदन में बातचीत के दौरान कही। कहा कि भाजपा ने पिछले साढ़े चार साल में देश की जनता के साथ छलावा किया है। चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता का मिजाज बदल गया है। जिन राज्यों में भाजपा की पराजय हुई है, राज्य भाजपा का मजबूत गढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने और जीत का दंभ भरनेवाली भाजपा को इन राज्यों के चुनावों में जनता ने सबक सिखाकर आनेवाले समय में विदाई का संकेत दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा संतालपरगना में जनचौपाल लगाए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनचौपाल लगा ले, गांव में सोने, बैठने का जितना भी नाटक करें जनता भाजपा के मंसूबे से अवगत हो चुकी हैं। मौके पर पार्टी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य ¨पटु अग्रवाल, जिलाध्यक्ष धर्मेद्र ¨सह आदि मौजूद थे।