Move to Jagran APP

भाजपा युवा मोर्चा हंसडीहा मंडल का विस्तार

?????? ???? ?????? ???? ?????? ?? ??????? ???? ?? ??????? ?? ???? ??????? ?? ??????? ???? ????? ???? ??? ???? ?? ????? ???? ???? ???? ??? ????? ????? ??????? ??????? ?? ?????

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 07:28 PM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा हंसडीहा मंडल का विस्तार
भाजपा युवा मोर्चा हंसडीहा मंडल का विस्तार

हंसडीहा : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के हंसडीहा मंडल के विस्तार को लेकर गुरुवार को स्थानीय रॉयल पैलेस होटल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संताल परगना सदस्यता प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि सीताराम पाठक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए युवाओं को संगठित होकर राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। देश के युवाओं को स्किल इंडिया के तहत हुनरमंद बनाना मोदी जी की सोच है। अगर भारत को स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बनाना है तो युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ आना होगा। बैठक में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशव कुमार ने कहा कि आनेवाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करने के लिए युवाओं को पार्टी हित में बेहतर तरीके से काम करना होगा। बैठक में बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुशील झा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, भाजपा नेत्री सह मुखिया बसंती मुर्मू, वरिष्ठ नेता सीताराम कापरी, शांति प्रसाद मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के हंसडीहा मंडल के नवगठित कमेटी में अध्यक्ष पद पर पंकज झा, उपाध्यक्ष के लिए रमेश ¨सह, सुशील साह, बमबम यादव व मुन्ना मिश्रा, महामंत्री के लिए सतवन ¨सह व शैलेंद्र राउत, कोषाध्यक्ष के लिए श्रवण ¨सह, मंत्री पद के लिए सतीश जायसवाल, हंसराज मंडल, प्रभंजन सिन्हा व रोहित ¨सह, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक ¨सह और मीडिया प्रभारी पद के लिए नीरज कुमार झा के नाम की घोषणा की गई। कार्यसमिति विस्तार के बाद सांसद प्रतिनिधि ने सभी सदस्यों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.