Move to Jagran APP

एक-एक घर में जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

बासुकीनाथ जरमुंडी प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री गौरवकांत प्रसाद मौजूद थे। इस मौके पर समयदायिनी कार्यकर्ताओं को चंदन का टीका और अंगवस्त्र देकर अपने-अपने शक्ति केंद्रों में सदस्यता अभियान के लिए रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 05:36 PM (IST)
एक-एक घर में जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
एक-एक घर में जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री गौरवकांत प्रसाद मौजूद थे। इस मौके पर समयदायिनी कार्यकर्ताओं को चंदन का टीका और अंगवस्त्र देकर अपने-अपने शक्ति केंद्रों में सदस्यता अभियान के लिए रवाना किया गया। जिसमें जिला महामंत्री सह जिला सह सदस्यता प्रभारी गौरवकांत ने कार्यकर्ताओं को इस अभियान के लिए क्षेत्र में भेजा। कहा कि सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ता एक अगस्त से सात अगस्त तक अपने-अपने पंचायत में भारतीय जनता पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान चलाएंगे। जिसके तहत सभी जाति, वर्ग और धर्म के घरों में सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रवेश करना है और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर मुख्य रूप से संजयानंद झा, मंडल अध्यक्ष मुरलीधर मंडल, उमाकांत मोदी, दिवाकर राणा, मनोज मंडल, संजय प्रसाद, लालू मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.