Move to Jagran APP

भाजपा रामगढ़ की 27 पंचायत को बांटेगी छह जोन में

रामगढ़ भारतीय जनता पार्टी इस बार जामा विधानसभा सीट को हर हाल में जीतना चाहती है। जामा विधानसभा में अंतिम चरण में चुनाव होने के बाद भी भाजपा द्वारा लगातार बैठक की जा रही है। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट एवं रामगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जामा विधानसभा के संयोजक मनोज पांडेय की अध्यक्षता में की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:48 PM (IST)
भाजपा रामगढ़ की 27 पंचायत को बांटेगी छह जोन में
भाजपा रामगढ़ की 27 पंचायत को बांटेगी छह जोन में

रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी इस बार जामा विधानसभा सीट को हर हाल में जीतना चाहती है। जामा विधानसभा में अंतिम चरण में चुनाव होने के बाद भी भाजपा द्वारा लगातार बैठक की जा रही है। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट एवं रामगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जामा विधानसभा के संयोजक मनोज पांडेय की अध्यक्षता में की गई। सुरेश मुर्मू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जामा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिए अभी से सभी कार्यकर्ता जी जान से लग जाएं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने को बताया कि यदि बूथ मजबूत होगा तो जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। वषों से यह क्षेत्र विकास से अछूता है यदि भाजपा का विधायक बनेगा तो निश्चित तौर पर यहा विकास की बात होगी। बैठक में मौजूद जामा विधानसभा के संयोजक मनोज पांडेय ने बताया कि बैठक में सभी कार्यकर्तओं को बूथ कमेटी की सूची दी गई है। इसका सत्यापन कर तथा सभी बूथ में पन्ना प्रमुख बनाकर 11 नवंबर तक जमा करने का निर्देश दिया गया है। 11 नवंबर को फिर से बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिस भी बूथ कमेटी के सदस्यों का मोबाइल नंबर नहीं लग रहा है उसके बदले दूसरे लोगों को सदस्य बनाने को कहा गया। उन्होंने बताया कि रामगढ़ प्रखंड के 27 पंचायत को छह जोन में विभक्त किया जाएगा। तथा अब जोन स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बैठक में प्रसादी मांझी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, किशोरी प्रसाद साह, राजीव गुप्ता, निरंजन मंडल, नलिन मंडल, देवनारायण पंडित, नवल किशोर मांझी, नागेंद्र राय, राजकिशोर भगत, दिलीप साह, विनोद मंडल, निताय मंडल, कालेश्वर लायक, प्रदीप यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.