भाजपा संकल्प पत्र के लिए जनता से मांगेंगी सुझाव : मंत्री
दुमका भाजपा ने शुक्रवार को परिसदन से नया झारखंड अभियान की शुरूआत की। अभियान के तहत पार्टी अपने संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव लेगी और उसी सुझाव के आधार पर ही सरकार एजेंडा तय करेगी। हर मंडल में इसके लिए सुझाव पेटिका लगाई जाएगी।
दुमका : भाजपा ने शुक्रवार को परिसदन से नया झारखंड अभियान की शुरूआत की। अभियान के तहत पार्टी अपने संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव लेगी और उसी सुझाव के आधार पर ही सरकार एजेंडा तय करेगी। हर मंडल में इसके लिए सुझाव पेटिका लगाई जाएगी।
परिसदन में मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि पार्टी विभिन्न माध्यमों से सुझाव मांग रही है। लोग अपने सुझाव सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल, वेबसाइट, सोशल मीडिया, कमल दूत के माध्यम से पार्टी तक पहुंचा सकते हैं।
मंडल स्तर तक चलनेवाले नया झारखंड अभियान की शुरूआत पार्टी इस विश्वास के साथ कर रही है कि यह झारखंड राज्य के भविष्य की रूपरेखा तय करनेवाला अब तक का सबसे बड़ा सहकारी अभियान सिद्ध होगा।
इस अभियान के माध्यम से आए सुझाव ही अगली सरकार का एजेंडा तय करेंगे। जनता के सुझावों का वास्तविक प्रतिविम्ब बनने के लिए प्रयास किया जा रहा है कि यह अभियान विभिन्न माध्यमों से जनता से जुड़े।
कहा कि प्रत्येक मंडल में एक सुझाव पेटी रखी जा रही है। लोग 6357171717 पर मिस कॉल कर भी अपना सुझाव दे सकते हैं। सुझाव लेने के लिए वेबसाइट भी लांच की है। प्रत्येक पंचायत में एक कमल दूत भी उतारा है, जिसके माध्यम से भी पार्टी सुझाव ग्रहण करेगी। सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर पर भी सुझाव दिए जा सकते हैं। प्रबुद्ध लोगों, व्यवसायियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं समेत सभी वर्गो के साथ छोटी-बड़ी बैठक कर संवाद कर सुझाव लिए जा रहे हैं। सांसद-विधायक व स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के भी सुझाव लिए जा रहे हैं। मौके पर प्रवीण प्रभाकर व निवास मंडल भी मौजूद थे।