डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक की मौत
दुमका : शिकारीपाड़ा-काठीकुंड मार्ग में दलदली गांव के पास रविवार को डिवाइडर से टकरा
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:32 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:32 PM (IST)
दुमका : शिकारीपाड़ा-काठीकुंड मार्ग में दलदली गांव के पास रविवार को डिवाइडर से टकरा जाने के कारण बाइक सवार 22 वर्षीय मरबूल अंसारी की मौत हो गई। वहीं उसका साथी अमजद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत नाजुक बताई जाती है। मृतक के घर का पता नहीं चला है।
बताया जाता है कि दोनों बाइक से काफी तेज गति से जा रहे थे। गति तेज होने के कारण बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों को काठीकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मरबूल को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद साथी को बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें