विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल सफल, 15 सितंबर को होगा शुभारंभ; जानें रूट और टाइमिंग

Published: Fri, 13 Sep 2024 08:45 PM (IST)

Bhagalpur-Howrah Vande Bharat भागलपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का दुमका तक ट्रायल रन सफल रहा। ...और पढ़ें

भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का दुमका तक हुआ ट्रायल।
भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का दुमका तक हुआ ट्रायल।

HighLights

  1. भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का दुमका तक हुआ
  2. दुमका रेलवे स्टेशन तक आने के बाद वापस हुई ट्रेन
  3. 15 को उद्घाटन, 17 से ट्रेन का होगा परिचालन

जागरण संवाददाता, दुमका। भागलपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुक्रवार को दुमका तक ट्रायल हुआ। ट्रेन दोपहर ढाई बजे एक सौ की स्पीड में दुमका स्टेशन पहुंची और आधा घंटे के बाद भागलपुर वापस लौटे गई। हालांकि, स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की गति काफी कम हो गई थी।

मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने ट्रैक से लेकर हर चीज को परखा। उन्होंने ट्रेन के अंदर स्टेशन मास्टर टीवी यादव से और भी जानकारी ली।

डीआरएम ने बताया कि यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन लगातार चलेगी। इस ट्रेन में आठ कोच हैं। चार कोच एक्जीक्यूटिव ओर चार चार चेयर कार है। एक का किराया 17 सौ के आसपास व चेयर का किराया आठ सौ रुपया के आसपास हैं।

15 सितंबर को होगा शुभारंभ

15 सितंबर की दोपहर 11 बजे भागलपुर में इसका शुभारंभ होगा। रात को आठ बजे ट्रेन हावड़ा पहुंच जाएगी। इसके बाद 17 सितंबर से ट्रेन का विधिवत परिचालन शुरू हो जाएगा।

ऐसा रहेगा रूट और टाइमिंग

17 को यह ट्रेन हावड़ा से 7.45 खुलेगी और दुमका 11.23 बजे पहुंच जाएगी। दो मिनट रूकने के बाद भागलपुर के लिए रवाना हो जाएगी। 2.05 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी।

भागलपुर से 3.20 बजे खुलेगी और दुमका 5.17 बजे दुमका पहुंच जाएगी। इसके बाद रात 9.20 पर हावड़ा पहुंच जाएगी। कुल नौ जगह पर ट्रेन का स्टापेज रहेगा।

नुकसान पहुंचाने वालों की खैर नहीं

डीआरएम ने बताया कि इस ट्रेन को पूरी तरह से आधुनिकता के आधार पर तैयार किया गया है। ऐसा सुरक्षा कवच लगा है। अगर किसी तरह के हादसे की संभावना होगी तो ट्रेन में अपने आप ब्रेक लग जाएगी।

इतना नहीं, हर कोच में सीसीटीवी है। पूरी ट्रेन में बाहर से चार सीसीटीवी कैमरा लगा है। जो हर संदिग्ध गतिविधि को रिकार्ड कर लेगा। पहले भी वंदे भारत ट्रेन में पथराव हुआ था, कैमरे की वजह से मुख्य आरोपित पकड़ा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat: बिहार को मिली 3 नई वंदे भारत, टाइम-टेबल और रूट चार्ट जारी; PM मोदी दिखाएंगे ग्रीन फ्लैग

Patna Tata Vande Bharat: 7 घंटे 15 मिनट में टाटा से पटना पहुंचेगी वंदे भारत, गया समेत 7 स्टेशनों पर रुकेगी