Move to Jagran APP

अ¨हसा के पूजारी बापू को शत-शत नमन

दुमका : राष्ट्रपिता महात्मागांधी की 71वीं जयंती पर बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुण्यतिथि को सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 06:48 PM (IST)
अ¨हसा के पूजारी बापू को शत-शत नमन
अ¨हसा के पूजारी बापू को शत-शत नमन

दुमका : राष्ट्रपिता महात्मागांधी की 71वीं जयंती पर बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुण्यतिथि को सहिष्णुता दिवस के रूप में मनाया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा की मॉब ¨ल¨चग, विचारधाराओं से असहमति रखने वालों की हत्या, जाति के नाम पर हत्या, सत्ता पाने के लिए दंगों जैसे अनैतिक कृत्यों का सहारा लेने या उन्हें समर्थन देने जैसी ¨हसक दुर्घटनाओं के बीच हम सारी दुनिया को सत्य और अ¨हसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मना रहे हैं। ऐसे में ¨हसा से त्रस्त दुनिया को जब भी शांति की जरूरत महसूस होती है तब वह हमारे देश की ओर और महात्मा गांधी के आदर्शो की ओर निहारता है। गांधी जी जीवन भर छुआछूत, जातिवाद, व बालविवाह सहित समाज में फैली अनेक बुराइयों के खिलाफ लड़ते रहे। उन्होंने स्वच्छता को भी जीवन का एक अहम हिस्सा माना और कहा कि जहां साफ-सफाई है वहीं पर ईश्वर का वास होता है। सत्य महात्मा गांधी के सर्वाधिक विश्वस्त हथियारों में से एक था। मौके पर लक्ष्मण पासवान, जितेश कुमार दास, संजय यादव, पंकज यादव व सुबोध यादव, रामसुंदर पंडित, जुलकर अंसारी, प्रमोद पंडित, दुर्योधन दर्वे, फनी भूषण यादव व वीरेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे। आम आदमी पार्टी प्रदेश संयुक्त सचिव दिगंबर साह के नेतृत्व में आजाद, रणधीर, शत्रुघ्न पंडित, उपेंद्र मंडल, रूसीलाल, सीताराम आदि ने तस्वीर पर माल्यार्पण किया। महिला कांग्रेस व यूथ कांग्रेस की ओर से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अरबी खातून ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। अ¨हसा व सत्य एक ऐसा हथियार है जो बड़े-बडे़ को झुकने पर विवश कर देता है। इमाम ने कहा कि गांधीजी ने अ¨हसा के रास्ते पर चलकर ही देश को आजाद कराया। मौके पर राजा मरांडी, बंसती हेंब्रम, कविता देवी, अनीता देवी, विलियम टुडू, टीपू खान, कुंदन यादव, अविनाश यादव व अमजद आदि उपस्थित थे। पटेल सेवा संघ की ओर से बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर संदीप कुमार, अशोक राउत, ललित आदि मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर महेश राम चंद्रवंशी, गनेश ¨सह, डॉ. सुशील मरांडी, प्रतिमा ¨सह, जयप्रकाश शर्मा, सागेन मुर्मू, संजीत ¨सह आदि मौजूद थे। झामुमो की ओर नगर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर युवा नेता बसंत सोरेन, विजय कुमार ¨सह, सुभाष ¨सह, मनीष मयंक, रमेश रजक, उदय नंदी, छोटू चौरसिया आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.