Move to Jagran APP

नमाज अदा कर एक-दूसरे को दी बकरीद की मुबारकवाद

जिले में सोमवार को शांति और आपसी सौहार्द के बीच बकरीद पर्व धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। कहीं से कोई अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई। हर मस्जिद व ईदगाह के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले लगकर एक-दूसरे को मुबारकवाद दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 06:15 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:15 PM (IST)
नमाज अदा कर एक-दूसरे को दी बकरीद की मुबारकवाद
नमाज अदा कर एक-दूसरे को दी बकरीद की मुबारकवाद

दुमका : जिले में सोमवार को शांति और आपसी सौहार्द के बीच बकरीद पर्व धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। कहीं से कोई अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई। हर मस्जिद व ईदगाह के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले लगकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

loksabha election banner

बकरीद के साथ सावन की अंतिम सोमवारी की वजह से शहर व ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान मुस्तैद थे और रास्तों में एसएसबी के जवान भी कमान संभाले हुए थे। मंदिर और मस्जिद के बाहर भी पुलिस की तैनाती की गई थी। सुबह आठ बजे जामा मस्जिद के ओर जाने वाले रास्ते को कुछ देर के लिए बंद किया गया। सुबह सवा आठ बजे जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एकदूसरे को गले लगकर बधाई दी। वहीं शहर के दुधानी ईदगाह, कुम्हारपाड़ा, बंदरजोड़ी, डंगालपाड़ा, खिजुरिया आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बड़ों से ज्यादा बच्चों में पर्व के प्रति उत्साह साफ झलक रहा था।

चिकनियां : जामा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को लोधना, परगाडीह, आसनसोल कुरुवा, गेणुवामारणी, पहरीडीह, छैलापाथर, ओगईया आदि गांवों में बकरीद पर्व काफी धूमधाम से मनाया गया। मस्जिद व ईदगाह मे नमाज अदा कर घर कुर्बानी दी गई। आपस मे एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। लौधना के मस्जिद प्रभारी अख्तर शेख की माने तो कुर्बानी के मांस का तीन भाग कर बांटा जाता है।

रानीश्वर : प्रखंड के आसनबनी, पाथरा, पाटजोड़, कलाकाटा, जयतारा, वृन्दाबनी , लाकराघाटी व हकिगतपुर के मस्जिद में काफी उत्साह के साथ लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिलकर पर्व मनाया। लोगों ने मसानजोर डैम एवं आसपास के पर्यटन स्थलों में जाकर प्राकृतिक मनोरम दृष्य का लुत्फ उठाया है।

रामगढ़ : प्रखंड के कुछ गांव में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बकरीद मनाई गई। लोगों ने सारमी स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा का नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर एवं बकरीद की बधाई दी। इस दौरान सभी मुस्लिम समुदाय के घरों में बकरा की कुर्बानी दी गई। इसके बाद सभी घरों में सिरनी तकसीम की गयी। मो. सरफुद्धीन ने बताया कि यह त्योहार तीन दिनों तक मनाया जाता है। सभी लोग अपने गिले शिकवे को भुलाकर एक साथ मिलकर बकरीद मनाते हैं। इस त्योहार में बकरे की कुर्बानी देना सुन्नत का काम है। पुलिस प्रशासन की ओर से ईदगाह में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। वहीं प्रखंड के सिलठा ए, जामवारी, ठाड़ी, जमुवा में रहनेवाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी धूमधाम से बकरीद का पर्व मनाया। इस दौरान मु. सिराजुद्दीन, मो, अजीम, मो. सरफुद्दीन, मो. आरीफ, अफरोज, फिरोज, अनवर, असलम, समेत अन्य लोग मौजूद थे।

पत्ताबाड़ी : शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढेवाडीह, बुचायाम, ढाका, कोल्हाबदर , शहरजोरी, बांकीजोर, जोगीखोप, बेनागड़िया, सदरपुर, खाड़ूकदमा, व पिनरगड़यिा आदि मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद समाज के लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।

मसलिया : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांव में शांति एवं सौहार्द के वातावरण में बकरीद पर्व मनाया गया। क्षेत्र के सिदपहाड़ी, पलासी, सुग्गापहाड़ी, बड़ाडुमरिया, खुटोजोड़ी, गुमरो, तेतरिया डंगाल, पीपरा दो, आदि गांव के ईदगाह में नमाज अदा की गई। पूरे दिन गांव में काफी चहल-पहल रही।

नोनीहाट : बेलटिकरी, साधुडीह सहित आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाया। खस्सी की कुर्बानी दी और अल्लाहताला से खैरमकदम किया।

अन्य प्रखंडों में भी रहा उत्साह :

जामा, काठीकुंड, जरमुंडी, हंसडीहा, जरमुंडी, गोपीकांदर व सरैयाहाट प्रखंड की विभिन्न मस्जिद व ईदगाह में लोगों ने बकरीद पर नमाज अदा की। हर जगह पर पुलिस का कड़ा पहरा था।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.