कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता रथ रवाना
दुमका : आठ फरवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा ने कार्यालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया।
दुमका : आठ फरवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा ने कार्यालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया।
उन्होंने बताया कि यह रथ दो दिन तक पूरे जिले के उन गांवों में जाएगा, जहां गरीबों की संख्या अधिक है। लोग चाहकर भी अपनी जांच नहीं करा पाते हैं। रथ के माध्यम से उन्हें बताने का प्रयास होगा कि इस बीमारी से बचने के लिए एल्बेंडाजोल गोली कितनी लाभकारी है। जागरूकता से ही इस बीमारी का खात्मा संभव है। देश में एक से लेकर 14 साल के बच्चों में आंत में कृमि होने का खतरा होने का अनुमान है। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, एनीमिया, पोषण और ज्ञान संबंधी विकास के साथ स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर भी प्रभाव डालता है। दवा से इस बीमारी को काफी हद तक फैलने से रोका जा सकता है। इसके हानिकारक प्रभाव को कम करने के लिए सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए साल में दो बार दिवस मनाने का निर्णय लिया है। यह अभियान स्कूल और आंगनबाड़ी में भी चलाया जाएगा। आठ फरवरी को शुक्रवार होने के कारण मदरसा बंद रहते हैं, इसलिए 14 फरवरी को मदरसा में गोली खिलाई जाएगी और जो बच्चे बच जाएंगे, उन्हें 16 फरवरी को गोली खिलाई जाएगी। मौके पर आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार, डीपीएम राकेश आनंद आदि मौजूद थे।