विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी ही शादी में दूल्हा कपड़े फाड़ करने लगा अजीब हरकत, दुल्हन को हुआ शक; थाने तक पहुंच गया मामला

Published: Sun, 21 Jul 2024 02:49 PM (IST)

Dumka News दुमका से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां दुल्हा को बिना शादी किए ही घर वापस लौटना पड़ा। ...और पढ़ें

शराब पीकर झूमा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार। प्रतीकात्मक तस्वीर
शराब पीकर झूमा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दहेज की राशि वापस नहीं करने पर दूल्हा को रात भर रोके रहे ग्रामीण
  2. रस्म अदायगी को पहुंचा दूल्हा कपड़े फाड़कर करने लगा अजीब हरकत
  3. थाने ले जाने के बाद दूल्हा के घरवाले पैसा वापस करने को हुए तैयार

जागरण संवाददाता, रामगढ़ (दुमका)। दूल्हे को अपनी शादी में शराब पीना महंगा पड़ गया। जब वह शादी में शराब पीकर अजीब हरकत करने लगा तो दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। काफी मनाने के बावजूद दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई।

इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हे और उसके मामा को दहेज की राशि वापस करने को लेकर पूरी रात रोके रखा। फिर पंचायत बैठी। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, जहां से दोनों पक्ष बिना विवाह के ही अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए।

क्या है पूरा मामला

बताया गया कि दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के नौखेता पंचायत अंतर्गत आमजोला गांव के भुमेश्वर राय के पुत्र छोटू राय की शादी बरमसिया पंचायत अंतर्गत टिटगो गांव के रामफल राय की बेटी के साथ तय हुई थी।

पिता भुमेश्वर के निधन के बाद छोटू अपने मामा के घर जोरडीहा में रहता था। वहीं से उसकी शादी हो रही थी। 18 जुलाई की शाम छोटू बरात लेकर टिटगो गांव पहुंचा था। बराती लड़की के दरवाजे पर नाच-गान में मस्त थे। इस बीच कुछ दोस्तों ने छोटू को शराब पिला दी, जिससे वह नशे में धुत हो गया।

इस बीच कुछ रस्म अदायगी के लिए दुल्हन की मां जब छोटू को लेकर घर के अंदर गई तो वह अजीब हरकत करने लगा। इस दौरान उसने कपड़े फाड़ कर भी फेंक दिया। जब यह बात दुल्हन तक पहुंची तो उसने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार दिया। दोनों पक्षों के लोग भी धीरे-धीरे वहां से खिसक गए।

पुलिस ने दूल्हा और उसके मामा को घर भेजा

दूल्हे का जब नशा उतरा तो घरवालों ने दुल्हन को लाख समझाने का कोशिश की, लेकिन उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दहेज में दी गई राशि की वापसी की मांग शुरू कर दी। शुक्रवार को दिनभर दूल्हा एवं उसके मामा को गांव में ही बैठा कर रखा गया।

देर शाम को सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची एवं दूल्हा तथा उसके मामा को थाना ले आई। शनिवार की दोपहर दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठी, जिसमें दूल्हा के घरवाले पैसा वापस करने को तैयार हो गए। पुलिस ने थाना से दूल्हा और उसके मामा को घर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- 

Dumka News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, गोलीबारी में महिल समेत 6 घायल; 35 लोग हिरासत में

जामताड़ा के पांच साइबर ठग दोषी करार, 23 जुलाई को सजा का एलान; इनकी कहानी पर बन चुकी है वेबसीरीज