Move to Jagran APP

रानीश्वर में माओवादियों से मुठभेड़ में एसएसबी का जवान शहीद, चार जख्मी

दुमका रानीश्वर प्रखंड की तालडंगाल पंचायत के कठलिया गांव में रविवार की सुबह चार बजे सशस्त्र सीमा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसएसबी का एक जवान नीरज छेत्री शहीद हो गया। वहीं चार जवान भी घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Jun 2019 01:09 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 06:31 AM (IST)
रानीश्वर में माओवादियों से मुठभेड़ में एसएसबी का जवान शहीद, चार जख्मी
रानीश्वर में माओवादियों से मुठभेड़ में एसएसबी का जवान शहीद, चार जख्मी

जागरण संवाददाता, दुमका : दुमका के रानीश्वर प्रखंड की तालडंगाल पंचायत के कठलिया गांव में रविवार की भोर करीब चार बजे पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की गोरिल्ला बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम की माओवादियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एसएसबी का एक जवान नीरज छेत्री (28) शहीद हो गया और चार जवान जख्मी हुए हैं। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को भी गोली लगी है।

loksabha election banner

घायल दो जवानों को इलाज के लिए रांची भेजा गया। दो का सदर अस्पताल में इलाज हो रहा है। शहीद जवान असम का रहनेवाला था। घायलों में एक झारखंड निवासी है। नीरज के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया। वहां से हवाई मार्ग से उनके घर भेजा जाएगा।

शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कठलिया गांव मे नक्सली मौजूद हैं। तत्काल एसएसबी के जवानों को अलर्ट किया गया। पुलिस टीम के साथ एसएसबी के सहायक कमांडेंट नरपत सिंह सर्च अभियान चलाया। ऑपरेशन में शामिल गोरिल्ला बटालियन के 50 जवान गांव पहुंच गए। जवानों की आहट सुन पहाड़ में छिपे करीब 15 नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिग शुरू कर दी। गोलीबारी में पांच नक्सलियों के घायल होने का दावा किया गया है। इस बीच एसएसबी के पांच जवानों को भी गोली लगी। करीब दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। इधर घायल जवानों को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। एसएसबी के वरीय अधिकारी व दुमका एसपी वाईएस रमेश अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने इलाज शुरू किया। बावजूद सदर अस्पताल के ऑपरेशन कक्ष में नीरज ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल राजेश राय को रांची से आई एयर एंबुलेंस से रांची भेजा गया। इसके बाद करण कुमार को नीरज के शव ले जा रहे हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया।

गोली से टूट गई नीरज की रीढ़ की हड्डी :

नीरज छेत्री की पीठ में एक गोली लगी जो उसके के लिए घातक हो गई। वह रीढ़ की हड्डी को तोड़ते दूसरी ओर से बाहर निकल गई। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। राजेश राय की दोनों जांघ, करण कुमार के हाथ, सतीश गुर्जर के गले और सोनू कुमार के पैर में गोली लगी है।

नीरज की नहीं हुई थी शादी :

इस घटना में शहीद जवान नीरज छेत्री असम के सोनितपुर जिले के हेलम थाना क्षेत्र के कारीबिल नेपाली गांव का रहने वाला था। उसने पूरी दिलेरी से नक्सलियों से मोर्चा लिया और देश के लिए शहादत दे दी। एसएसबी के अन्य जवान मुठभेड़ में अपने साथी की मौत से बेहद दुखी हैं। नीरज की अभी शादी नहीं हुई है।

ये जवान हुए जख्मी :

- राजेश कुमार राय निवासी झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र की शाह कॉलोनी गांधी नगर।

- करण कुमार निवासी जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के पीपी चिगडोस थाना क्षेत्र के डोगानी गांव।

- सतीश गुर्जर निवासी राजस्थान के दौसा जिले के पीपालकी थाना क्षेत्र के घौलपुर गांव।

- सोनू कुमार निवासी उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के टपली थाना क्षेत्र के बनोगंटा गांव।

का ट :

चार पांच दिनों से 15 नक्सलियों का दस्ता गांव के बाहर जंगल में डेरा डाले था। इसकी सूचना मिली। तब पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। दोनों ओर से फायरिग हुई। हमारा एक जवान शहीद हो गया और चार जख्मी हो गए। पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पांच नक्सलियों को गोली लगी है। ये नक्सली इलाके में पुलिस पर हमला करने के लिए ही एकत्र हुए थे।

वाईएस रमेश, एसपी, दुमका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.