जागरूक होकर मांगे अपना हक:डीडीसी
दुमका दुमका प्रखंड के राजबांध पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि सरकार आपके द्वार का मतलब बिल्कुल स्पष्ट हैजिला प्रशासन आपके द्वार पर आयी है यह जानने के लिए कि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था से समस्या बहुत दूर हुई है। आज के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ही बदलाव आया है।
फोटो 016, 017
जागरण संवाददाता दुमका: दुमका प्रखंड के राजबांध पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि सरकार आपके द्वार का मतलब बिल्कुल स्पष्ट है,जिला प्रशासन आपके द्वार पर आयी है यह जानने के लिए कि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था से समस्या बहुत दूर हुई है। आज के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ही बदलाव आया है। विकास हुआ है लेकिन जो भी कमियां है उसे दूर किया जाएगा। विकास एक सतत प्रक्रिया है। सरकार का प्रयास है कि रोटी,कपड़ा और मकान से ऊपर कार्य किया जाय और इस दिशा में बहुत जल्द कार्य किये जायेंगे।
अपनी संस्कृति को बचाते हुए अपने बच्चे के सर्वांगीण विकास की दिशा में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि शौचालय सरकार द्वारा दिया गया है लेकिन आज भी कई लोग शौचालय का इस्तेमाल नहीं करते हैं। शौचालय देने के प्रति सरकार की एक बड़ी सोच है। परिवार और अपने बच्चे को स्वस्थ्य रखने में शौचालय महत्वपूर्ण है।आंगनबाडी केंद्र हैं लेकिन बच्चे नहीं जाते हैं। आपको जागरूक होना होगा। जरूरतों की मांग कीजिये। जिला प्रशासन आपको मदद करेगी। सिर्फ आधारभूत संरचना बनाने से विकास नहीं होगा। आपको जागरूक होना होगा। सक्षम लोग पेंशन राशन का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोग एक जिम्मेवार नागरिक होकर इन लाभ को छोड़कर जरूरतमंद को दें। कार्यक्रम में 17.96 लाख का चेक सखी मंडल की दीदीयों को दिया गया। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। लोगों ने योजनाओं की जानकारी लिया। लगभग 510 आवास, 38 शौचालय, 33 राशन कार्ड,7 पेंशन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगा कर आमजनों के स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी दवाइयां दी गयी।