माता जागरण में कलाकारों ने भजनों से समां बांधा
दुमका उपराजधानी के यज्ञ मैदान में मंगलवार की देर शाम भगवती जागरण की शुरूआत हुई। आसमान में काले बादल के बीच समिति के सदस्य धर्मस्थान मंदिर से मां की ज्योत लेकर यज्ञ मैदान पहुंचे। जहां पूजन के बाद जागरण शुरू हुआ।
दुमका : उपराजधानी के यज्ञ मैदान में मंगलवार की देर शाम भगवती जागरण की शुरूआत हुई। आसमान में काले बादल के बीच समिति के सदस्य धर्मस्थान मंदिर से मां की ज्योत लेकर यज्ञ मैदान पहुंचे। जहां पूजन के बाद जागरण शुरू हुआ।
मां की वंदना के बाद जब गायकों ने प्यारा सजा है मां का दरबार भवानी गीत सुनाया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। देर शाम तक कलाकारों ने एक से एक गीत पेश कर लोगों को भक्तिभाव में डुबो दिया। जागरण के दौरान पुलवामा की घटना की झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी देखकर लोगों के जेहन में पूरी घटना याद आ गई। किस तरह से पाक के आंतकियों ने हमारे जवानों को शहीद की बेदी पर चढ़ा दिया।
विशाल भगवती जागरण में देश की मशहूर और टी सीरिज कलाकार नेहा सिंह, विक्की सिंह, सरगम स्नेहा, विनय बिहारी, राजीव रंजन की भक्तिमय भजन यात्रा रातभर चली। वहीं पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों की जीवंत और माíमक झांकी। छठ पूजा की भी झांकी। इसे इलाहाबाद के विश्व प्रसिद्ध कलाकार ने तैयार किया। जागरण स्थल समेत पूरे शहर के मुख्य चौक चौराहों पर तोरणद्वार भी बनाए गए हैं। अजय कुमार गुप्ता इस आध्यात्मिक आयोजन का जब संस्मरण सुनाया तो अंतरमन नाच उठा। कहा कि वे वैष्णो देवी माता का दर्शन करने गए थे। भागलपुर की जयमाता दी सेवा समिति के कार्यो को देखा तो लगा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है। समाज के लिए कुछ किया जाए। भगवती का गुणगान किया जाए। इसके बाद 1996 में पहली बार अरुण कुमार केसरी समेत अन्य के साथ इस सिलसिला को शुरू किया गया। आज तो पुरा दुमका इस जागरण में शामिल होने को आतुर होता है। जानकारी हो कि पहले साल ही हुई अप्रत्याशित भीड़ ने समिति को यज्ञ मैदान जाने पर मजबूर कर दिया। तब से आज तक सिलसिला जारी है। समिति के सदस्य उपवास रखकर माता के दिव्य ज्योत को धर्मस्थान से यज्ञ मैदान लाते हैं। भगवती जागरण के दिन शहर का वातावरण बड़ा पवित्र और भक्तिमय हो जाता है। समिति के अध्यक्ष राजेश राउत, सूरज केसरी, प्रीतम साह, सुमन साह, जीतेंद्र साह, श्याम केशरी, आंनद केशरी, अविनाश गुप्ता, मोनू समेत पूरी टीम जुटी है।