वेद मंत्रोच्चार से गूंज उठा शिवगंगा तट
??? ??? ?????? ??? ????? ???? ?????? ???? ?? ???? ???? ?? ?????? ?? ??? ??? ????? ??????? ?? ???? ????? ???? ???? ?? ??????? ????? ??? ???????? ?? ???? ?? ???????? ??? ?? ????? ???? ?????? ???? ?? ??
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: बाबा बासुकीनाथ धाम में आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रदोष तिथि के अवसर पर शिवगंगा तट पर सोमवार की देर शाम महाआरती हुई। यहां बनारस एवं हरिद्वार की तर्ज पर प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष प्रदोष तिथि को बासुकीनाथ शिवगंगा में मंदिर प्रशासन और पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से महाआरती कराई जाती है। 51 पंडितों ने वेद मंत्रों का पाठ कर गणेशजी का पूजन किया। वरुण कलश स्थापित कर गंगापूजन, भगवान बासुकीनाथ सहित देवताओं की पूजा अर्चना की गई। महाआरती के दौरान शिव तांडव, शिव महिम्न स्त्रोत, बाबा बासुकीनाथ की आरती, दुर्गा जी, भगवती गंगा की आरती की गयी। बतौर यजमान एसडीओ राकेश कुमार, बासुकीनाथ मंदिर प्रभारी सह अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पण्डा पुरोहित समाज के वैदिक पण्डित आशुतोष झा, पण्डित चन्दन झा शास्त्री, पंडित विनायक झा ने भाग लिया। यहां मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल, मंदिर प्रभारी सह जरमुंडी सीओ विकास त्रिवेदी, बीडीओ कुंदन भगत, रविकांत मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पण्डा, कुंदन झा, सारंग बाबा, गुडूस झा, जितेंद्र झा, संजय कुमार झा, सुधाकर झा, विवेक पंडा, दामोदर पंडा, नरेश पंडा, हेमकांत गिरी, आनंद शंकर झा, बड़े झा, उज्ज्वल झा, गजानंद झा, कुणाल झा, सुमन झा, विक्की बाबा, हरिओम बाबा आदि थे।