तीन दिवसीय वाíषकोत्सव 23 से
रानीश्वर : भारत सेवाश्रम संघ के आवासीय विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के सफल छात्रों के ब
रानीश्वर : भारत सेवाश्रम संघ के आवासीय विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के सफल छात्रों के बीच शनिवार को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। आश्रम के स्वामी नित्यव्रतानंद जी महाराज ने बताया है कि डीडीसी शशि रंजन पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। आश्रम में 23 फरवरी से तीन दिवसीय 13वां वाíषक महोत्सव होना तय है। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे। महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी के सफल छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजक डॉ. अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि 27 छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। कहा कि यहां विज्ञान प्रदर्शनी का प्रयास नामक आयोजन भारत सेवाश्रम संघ के कार्यक्रम से किया गया है। इस कार्यक्रम में सरकारी शिक्षकों की कोई भूमिका नहीं है।