एकल विद्यालय ने धनवै में मनाया वाíषकोत्सव
हंसडीहा : एकल विद्यालय वनबंधु परिषद द्वारा हंसडीहा संच अंतर्गत धनवै में रविवार को वाíषकोत्सव मनाया ग
हंसडीहा : एकल विद्यालय वनबंधु परिषद द्वारा हंसडीहा संच अंतर्गत धनवै में रविवार को वाíषकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संच अध्यक्ष अखिल प्रसाद मंडल ने भारतमाता व सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद लोगों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक बनाने को लेकर गांव में प्रभातफेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम में धनवै एकल विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ लोक संगीत को प्रस्तुत किया गया। मौके पर संच अध्यक्ष अखिल प्रसाद मंडल ने मौजूद लोगों को जानकारी दी कि एकल विद्यालय में पंचमुखी शिक्षा पर आधारित बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा दी जाती है। दुमका जिले में 480 और हंसडीहा संच में 30 एकल विद्यालय वर्तमान समय में संचालित हो रहे हैं। कार्यक्रम में गतिविधि प्रमुख विधान नंदी ने कहा कि जैविक खाद के फायदे में जानकारी देते हुए बताया कि जैविक खाद का प्रयोग कर हम धरती माता को पोषक तत्व देते हैं। प्राथमिक शिक्षा प्रमुख शंकर सेन ने बच्चों को बालगीत व शिक्षाप्रद रोचक कहानी के माध्यम से पढ़ाई के तरीके बताया। धनवै एकल विद्यालय के आचार्य डिंपल कुमारी ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि वनबंधु परिषद ने बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने का जो अभियान चलाया है वह आगे चलकर भारत को एक अलग पहचान दिलाने में मदद करेगी।