दौड़ में अंजनी तो तीरंदाजी में नौमि ने मारी बाजी
दुमका : राजकीय जनजातीय हिजला मेला खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन समिति की ओर से रविवार को मेले के तीसरे दिन 12 व 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए कई खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजयी बच्चों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।
दुमका : राजकीय जनजातीय हिजला मेला खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन समिति की ओर से रविवार को मेले के तीसरे दिन 12 व 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए कई खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजयी बच्चों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।
12 वर्ष से कम उम्र के बालिका की 50 मीटर की दौड़ में तीनू ¨सह, तिरंगी हेंब्रम व आशा मेरी मरांडी ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष से कम उम्र के बालिका की 100 मीटर की दौड़ में अंजनी किस्कू, अस्मत खातून, मीनू ¨सह व 14 वर्ष बालिका की चम्मच दौड़ में दुलाड़ मरांडी, सोनम सोरेन तथा क्रिस्टीना मुर्मू ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष बालिका के लिए आयोजित सुई धागा दौड़ में एली मुर्मू, नितिषा मुर्मू तथा क्रिसटीना मुर्मू ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त की। 14 वर्ष से कम उम्र के बालिका की जलेबी दौड़ में मीनू ¨सह, क्रिसटीना मुर्मू तथा नितिषा मुर्मू ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष उम्र के बालिका की तीरंदाजी प्रतियोगिता में नौमि टुडू, तिरंगी हेंब्रम तथा अंजनी किस्कू ने बाजी मारी। मिला वर्ग में घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में संजू सोरेन, पान मुनी हांसदा तथा दुलाड़ बास्की ने पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में संतोषिला, कहा कनकलता बास्की व प्रेमलता हेंब्रम सफलता हासिल की।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव राकेश कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला खेलकूद के उमाशंकर चौबे, वालीबॉल संयोजक गो¨वद प्रसाद, एथलेटिक्स संयोजक वरुण कुमार, खो-खो संयोजक शैलेंद्र ¨सहा, कबड्डी संयोजक रंजन कुमार पांडेय, मदन कुमार, पुरस्कार वितरण संयोजक विद्यापति झा, आकर्षक खेल संयोजक अर¨वद कुमार, भारोत्तोलन संयोजक जयराम शर्मा, कुश्ती संयोजक मुकेश कुमार तथा तीरंदाजी संयोजक मोहन कुमार साहू के साथ साथ आयोजन से जुड़े बिमल भूषण गुहा, वैद्यनाथ टुडू, कुणाल दास राहुल, मोहम्मद हैदर हुसैन, वंदना श्रीवास्तव, निमाय कांत झा, दीपक झा, वंशीधर पंडित, रंजीत कुमार, स्मिता आनंद, प्रशांत कुमार, शमशेर अंसारी, कुलदीप ¨सह, विकास कुमार ¨सह, इंद्रजीत गुप्ता, सूरज कुमार, सुशील हेंब्रम, राजेश हेंब्रम, देवीधन टूडू, मोहम्मद नईम अंसारी, सीताराम पूजहर, मुकीम अंसारी, दुलर हांसदा, आशीष रंजन भारती, शुभेंदु सरकार, एनके मरांडी, सुमन कुमार, मोहम्मद फरीद खान, अमित कुमार पाठक, संतोष कुमार गोस्वामी, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार झा, संजय कुमार यादव, अंकित पांडे तथा दिनेश प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित थे।