Move to Jagran APP

नाराज झामुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद का पुतला

दुमका : गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे द्वारा दुमका के सांसद सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रखंडों में उनका पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:03 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:03 PM (IST)
नाराज झामुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद का पुतला
नाराज झामुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद का पुतला

दुमका : गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे द्वारा दुमका के सांसद सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रखंडों में उनका पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

रामगढ़ में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी ने बताया कि झारखंड गठन के लिए शिबू सोरेन ने अपनी पूरी ¨जदगी कुर्बान कर दी। उन्हें राज्य में सभी जगहों पर राज्य की जनता द्वारा सम्मान दिया जाता है। ऐसे में एक सांसद द्वारा दूसरे सांसद के प्रति इस प्रकार अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देता है। इस दौरान प्रखंड सचिव नंदलाल प्रसाद राउत, झामुमो युवा नेता छोटेलाल मंडल, पटवारी सोरेन, ललन कुमार, सुशील मुर्मू, प्रेमचंद मंडल, अजीत दास, मंटू रजक, मंगल मुर्मू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सरैयाहाट : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में रविवार को सरैयाहाट मुख्य चौक में पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह केंद्रीय समिति सदस्य अशोक कुमार के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया गया। इस दौरान अशोक ने कहा कि सांसद श्री दुबे सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। पुतला दहन में प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा, सचिव हबीब अंसारी, मुर्तजा अंसारी, अरूण मंडल, तैयब अंसारी, राजेश चौधरी, अशोक मंडल, पंकज चौधरी, सीताराम मंडल आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मसलिया : कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी कार्यालय के सामने निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया गया। प्रखण्ड अध्यक्ष वासुदेव टुडू ने कहा कि शनिवार को दुमका-हावड़ा कविगुरु एक्स्प्रेस ट्रेन के विस्तार के उद्घाटन के मौके पर सांसद शिबू सोरेन को आमंत्रित नहीं किए जाने के विरोध में और भाजपा सांसद के बयान के विरोध में पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करनेवालों में षष्टीपद नन्दी, हाराधन दत्त, दिलीप हेंब्रम, जयदेव दत्त, राजेश वेसरा, जामशेद अंसारी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.