Move to Jagran APP

अमित मंडल ने नलिन सोरेन पर निशाना साधा

शिकारीपाड़ा उज्ज्वला दीदी एवं लाभुक विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते गोड्डा विधायक अमित मंडल ने झामुमो विधायक नलिन सोरेन पर सीधा प्रहार किया। कहा कि वह विधानसभा में आज तक कुछ बोले ही नहीं। जनता की आवाज को कभी उठाया ही नहीं। दीदीयों से सवाल किया कि आपको बोलने वाला युवा तुर्क विधायक चाहिए या चुप रहनेवाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का जो भी उम्मीदवार होगा वह विधानसभा में जनता की आवाज बनकर जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 07:55 PM (IST)
अमित मंडल ने नलिन सोरेन पर निशाना साधा
अमित मंडल ने नलिन सोरेन पर निशाना साधा

शिकारीपाड़ा : उज्ज्वला दीदी एवं लाभुक विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते गोड्डा विधायक अमित मंडल ने झामुमो विधायक नलिन सोरेन पर सीधा प्रहार किया। कहा कि वह विधानसभा में आज तक कुछ बोले ही नहीं। जनता की आवाज को कभी उठाया ही नहीं। दीदीयों से सवाल किया कि आपको बोलने वाला युवा तुर्क विधायक चाहिए या चुप रहनेवाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का जो भी उम्मीदवार होगा वह विधानसभा में जनता की आवाज बनकर जाएगा। यहां की समस्याओं को उठाएगा। इसलिए विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर रघुवर दास को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। विधायक ने कहा कि नारी शक्ति ही सर्वोपरि है। नारियों को पहचान पत्र एवं पहचान देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।

loksabha election banner

वहीं शिवधन मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों का कल्याण भाजपा सरकार ही कर सकती है। इसलिए डबल इंजन की सरकार को ही अपना समर्थन दें। भाजपा की सरकार ने गैस चूल्हा देकर नारियों का सम्मान किया। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्त, भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन ने भी संबोधित किया। शिकारीपाड़ा प्रखंड मैदान में मंगलवार को प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्याम मरांडी की अध्यक्षता में उज्ज्वला दीदी एवं लाभुकों का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। रानीश्वर, शिकारीपाड़ा एवं काठीकुंड प्रखंड के दीदीयों ने भाग लिया। इनके साथ काठीकुंड 20 सूत्री अध्यक्ष सूर्यनारायण भगत, उत्तम पाल, लालचंद पाल, बबलू मंडल, विधानसभा प्रभारी सोकोल मरांडी, तरूण नंदी, हेमंत साहा मुख्य रूप से मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.