सर्वागीण विकास को बाल विवाह पर रोक जरूरी
दुमका मधुपुर के फुलीन महिला चेतना विकास केंद्र की ओर से शुक्रवार को केवी वाटिका में गर्ल्स नॉट ब्राइट बाल विवाह उन्मूलन विषयक जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फुलीन के कार्यकारी निदेशक सिकंदर आलम ने कहा कि गर्ल्स नॉट ब्राइट एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
दुमका : मधुपुर के फुलीन महिला चेतना विकास केंद्र की ओर से शुक्रवार को केवी वाटिका में गर्ल्स नॉट ब्राइट बाल विवाह उन्मूलन विषयक जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
फुलीन के कार्यकारी निदेशक सिकंदर आलम ने कहा कि गर्ल्स नॉट ब्राइट एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसका उद्देश्य बाल विवाह मुख्य समाज की स्थापना एवं युवतियों का सशक्तीकरण करना है। मुख्य अतिथि सुमिता सिंह ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर रोक लगाई जाए ताकि युवतियों का सर्वागीण विकास हो सके और वह समाज में सफलताएं प्राप्त कर सके। मेरी नीला मरांडी ने कहा कि युवतियां आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। आवश्यकता है बस इन्हें अवसर देने की और बाल विवाह जैसी कुरुतियों पर अंकुश लगाने की। कार्यक्रम में भवति मरांडी, मार्गेट मुर्मू ने भी अपनी बात रखी। अंकिता वर्मा ने बाल विवाह उन्मूलन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने ग्रुप वर्ग के माध्यम से बाल विवाह के कुप्रभाव व इसके समाधान के बारे में चर्चा की। आयोजन में लोक कल्याण सेवाकेंद्र श्रेया आदि सहयोगी संस्थाओं का सहयोग रहा।