Move to Jagran APP

अपने संघर्ष को हाशिए पर जाने नहीं देगी आजसू : सुदेश

दुमका आजसू पार्टी ने सोमवार को जिला पार्टी कार्यालय में अपने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत कार्यकर्ताओं ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर की। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रांची से ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आजसू आंदोलन की उपज है। अपने संघर्ष को कभी भी अतीत के हाशिए पर जाने नहीं देंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 06:01 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:01 PM (IST)
अपने संघर्ष को हाशिए पर जाने नहीं देगी आजसू : सुदेश
अपने संघर्ष को हाशिए पर जाने नहीं देगी आजसू : सुदेश

-स्थापना दिवस पर सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

loksabha election banner

- अपनी जबावदेही से पीछे नहीं हटने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता दुमका: आजसू पार्टी ने सोमवार को जिला पार्टी कार्यालय में अपने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत कार्यकर्ताओं ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर की। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रांची से ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आजसू आंदोलन की उपज है। अपने संघर्ष को कभी भी अतीत के हाशिए पर जाने नहीं देंगे। वर्तमान स्थिति में राज्य के बदलते हालात में पार्टी अपनी जवाबदेही से कभी पीछे नहीं हटेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कहा कि झारखंडी सोच या झारखंडी विचारधारा सिर्फ एक काल्पनिक पूंजी बनकर नहीं रह सकती। इसे अपने निर्णयों और कार्यक्रमों में प्रतिलक्षित करने की जरूरत है।

श्रम से संपत्ति का निर्माण हो, जो भविष्य में भी लगातार आय का स्त्रोत बना रहे। ऑनलाइन कार्यक्रम को केंद्रीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक डा. लंबोदर महतो एवं केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने संबोधित किया। दिवस पर हुए कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मनोज सिंह मेलर व केंद्रीय सचिव अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। मौके पर सुजीत मुर्मू, राजू गुप्ता, लालन मिश्रा, रमेश मंडल, मिथिलेश वर्मा, डेनियल बास्की, संतोष शर्मा व शशि शर्मा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.