उन्नत खेती के साथ पशुपालन भी करें कृषक
डॉ. अमित कुमार झा ने किसानों को उन्नत पद्धति से खेती के अलावा पशुपालन करने की भी सलाह दी।
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत कुशमाहा पंचायत के बरमासा दामु¨सघा गांव में पशु चिकित्सक डॉ. अमित कुमार झा की अध्यक्षता में पशुपालक गोष्ठी हुई। इस गोष्ठी में डॉ. अमित कुमार झा ने किसानों को उन्नत पद्धति से खेती के अलावा पशुपालन करने की भी सलाह देते हुए कहा कि उन्नत तकनीक से खेती करने के साथ-साथ पशुपालन करके आर्थिक उन्नति की राह अपना सकते हैं।
उन्होंने किसानों को गव्यपालन, मुर्गीपालन, बकरी पालन, बत्तख पालन आदि के बारे में जानकारी देते हुए इसके रखरखाव के बारे में बताया। दूध देनेवाले पशुओं में होनेवाले विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण व अन्य दवाओं की जानकारी दी। कहा कि खेती के साथ कृषक पशु पालन कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। पशुपालकों को डेयरी के लाभ के बारे में बताया। पशुओं में होनेवाली बीमारी व रोकथाम के बारे में जानकारी दी।
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बारे में बताया तथा सरकार के द्वारा मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में बताया। डॉक्टर ने कहा कि गव्यपालन करने वाले आंखों को सरकार सब्सिडी के तहत रियायती मूल्य पर उन्नत नस्ल की गाय, भैंस उपलब्ध कराती है। उन्होंने साहिबाल, एचएफ क्रॉस, जर्सी क्रॉस आदि नस्ल के बारे में भी जानकारी दी।