योगासन के बाद सबके चेहरे पर खिल उठे खुशी के भाव
दुमका भारत की पहचान उसकी सभ्यता संस्कृति व लोकाचार से है। भारत कभी विश्व गुरु था। एक बार फिर उसी राह पर मंजिल के करीब पहुंच रहा है। उस मुकाम पर ले जाने में योग की एक अहम भूमिका है। योग घर-घर तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसके फलक को बड़ा किया। मोदी सरकार के दूसरी पारी में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम का केंद्र झारखंड की राजधानी रांची है।
दुमका : भारत की पहचान उसकी सभ्यता, संस्कृति व लोकाचार से है। भारत कभी विश्व गुरु था। एक बार फिर उसी राह पर मंजिल के करीब पहुंच रहा है। उस मुकाम पर ले जाने में योग की एक अहम भूमिका है। योग घर-घर तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसके फलक को बड़ा किया। मोदी सरकार के दूसरी पारी में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम का केंद्र झारखंड की राजधानी रांची है। लिहाजा जागरण ने योग से निरोग अभियान के तहत इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। सरकार व प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उसी कड़ी में रविवार को दुमका जिला मुख्यालय में जागरण के बैनर तले योग अभ्यास का शिविर लगाया गया। इंडोर स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास में प्रशासनिक पदाधिकारी, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला संगठन, मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा, शिक्षक संघ, खेल संघ, जयमाता दी सेवा समिति, स्कॉट एंड गाइड, ताइक्वांडो की टीम के साथ साथ अभ्यास कराने के लिए पतंजलि दुमका शाखा की पूरी टीम निष्ठा के साथ जुटी रही। दुमका वासियों ने बढ़ चढ़कर इस आयोजन में ऐसे हिस्सा लिया मानो उनका अपना कार्यक्रम हो। सुबह होते ही लोगों का स्टेडियम में जुटना शुरू हो गया। प्रणायाम के बाद जब लोगों ने हाथ हवा में लहराकर ठहाका लगाया तो पूरा प्रशाल गूंज उठा। हर एक के चेहरे पर खुशी का स्फूर्त भाव था। जो पहली दफा आए थे उनलोगों ने कहा कि वास्तव में योग से जीवन भर निरोग रहा जा सकता है। सबने संकल्प लिया कि योग को नियमित दिनचर्या में आज से शामिल करेंगे।
योग भारत की देन
21 जून के आयोजन की सफलता को ले लोगों में योग के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए दैनिक जागरण की ओर से आयोजित एक दिवसीय प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम तकरीबन एक घंटा का हुआ। तीन सौ से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि योग भारत की देन है। लेकिन अब भारत को देख दूसरे देश इसे योगा के रूप में योग को अपना रहे हैं। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित कर पुन: योग दिवस की गरिमा लौटा दिया है। कहा कि वास्तव में मानव जीवन में शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा से उबरने के लिए तनाव एवं रोग से छुटकारा पाने के लिए योग से बढि़या कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने बताया कि योग मनुष्य को लौकिक एवं आध्यात्मिक जीवन में उच्च चेतना के स्तर पर ले जाती है। पिड को ब्रह्मांड एवं आत्मा को परमात्मा से जोड़ती है। एसडीओ ने इसे दैनिक जीवन में उतारने और योग करने की सलाह दी। इस मौके पर उन्होंने योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल सदस्यों से अपील करते हुए 21 जून को होनेवाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित गांधी मैदान के सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर सफल बनाने की अपील किया।
जागरण ने समाज को दिया एक सकारात्मक संदेश
पतंजलि के योग शिक्षक संतोष गोस्वामी, मंडल प्रभारी मनोरमा यादव एवं कृष्णा ने उपस्थित सदस्यों को डेमो देकर प्रोटोकॉल के अनुरूप योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि के सह जिला प्रभारी आरके दर्वे ने किया। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने उपस्थित प्रतिभागियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से यह एक दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम पीएम मोदी के 21 जून के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की सफलता में मील का पत्थर साबित होगा। जागरण परिवार ने यह एक नेक कदम उठाया। जो समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है। समाचार पत्र में जब इस शिविर की खबर आएगी तो और भी लोग इससे जुड़ेंगे। सरकार व राष्ट्र का मकसद पूरा होगा। अभ्यास करनेवाले तमाम सदस्यों के लिए एक-एक बोटल मिनरल वाटर का भी इंतजाम किया गया था। ताकि उनको जल की तलब हो तो वह पूरा हो जाए। दुमका जागरण परिवार की पूरी टीम एक-एक लोगों का ख्याल रखी थी। सभी लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रेरणा शाखा अध्यक्ष नीलम मोर, भारत स्वाभिमान सह पतंजलि के जिला प्रभारी सूरजकांत, सह जिला प्रभारी आरके दर्वे, महिला जिला प्रभारी सुभद्रा देवी, महामंत्री पूनम भगत, विजय कुमार दुबे, श्याम किशोर गांधी, धर्मेद्र कुमार सिंह, ओम केसरी, मनोज कुमार साह, उमा गुप्ता, शैलेंद्र सिन्हा, राजू वर्मा, रमेश अग्रवाल, सुनील घीड़िया, गणेश गोस्वामी, अजय गुप्ता, राधा गुप्ता, रेखा भगत, किरण कुमारी, ललिता साह, रंजू देवी, पार्षद प्रतिमा कुमारी, स्काउट गाइड के विजय दुबे, शिक्षक मदन कुमार, उमाकांत चौबे, झूमा सिन्हा, बीना कुमारी, निमाई झा व अनमोल पानी के वितरक सीताराम मंडल आदि शामिल थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप