Move to Jagran APP

150 दिन बाद स्कूल में बचें को मिला भोजन

रामगढ़ तकरीबन पांच महीने से एमडीएम का चूल्हा बंद था। शुक्रवार को उमवि घांटी में सुबह से रसोईया खाना बनाने में जुटी थी। लंबे अर्से बाद भोजन बन रहा था सो एक अजब की खुशी थी। मानों कोई आनेवाला मेहमान हो।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:16 AM (IST)
150 दिन बाद स्कूल में बचें को मिला भोजन
150 दिन बाद स्कूल में बचें को मिला भोजन

रामगढ़ : तकरीबन पांच महीने से एमडीएम का चूल्हा बंद था। शुक्रवार को उमवि घांटी में सुबह से रसोईया खाना बनाने में जुटी थी। लंबे अर्से बाद भोजन बन रहा था सो, एक अजब की खुशी थी। मानों कोई आनेवाला मेहमान हो। बच्चे एमडीएम खाकर काफी खुश हुए और कहा थैंक्यू..। बच्चों को पता नहीं था कि किस कारण विद्यालय में एमडीएम बंद था। बच्चे को इतना जरूर पता चला कि उनके विद्यालय का शिक्षक तथा खाना बनानेवाली समेत अन्य का फोटो दैनिक जागरण पेपर में दो दिन छपा है। विद्यालय में शुक्रवार को एमडीएम चालू होने से बच्चों की उपस्थिति पर भी काफी प्रभाव पड़ा। शुक्रवार को विद्यालय में नामांकित 41 बच्चों में 28 बच्चे उपस्थित हुए। गांव में इस बात का प्रचार हो गया कि आज से विद्यालय में खाना बनाया जाएगा। इसके बाद अचानक बच्चों की उपस्थिति काफी बढ़ गई। शुक्रवार को विद्यालय के बच्चों को दाल-भात तथा एक हरी सब्जी खिलाई गई। विद्यालय के बच्चे संतोषनी चौड़े, महादेव किस्कु, जयेन्द्र टुडू, मोनिका चौड़े, महेन्द्र हांसदा, सुलेमान टुडू समेत अन्य ने बताया कि चार माह तक वे लोग विद्यालय आते थे लेकिन बिना खाना खाए वापस लौट जाते थे। वहीं विद्यालय में एमडीएम बंद रहने के कारण बच्चों की उपस्थिति पर इसका खासा प्रभाव पड़ रहा था। यहां बता दें कि यहां बता दें कि गुरुवार को दैनिक जागरण में एमडीएम बंद से संबंधित खबर प्रकाशित होने पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी रेस हो गए थे। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुशीला मुर्मू भी गुरुवार को विद्यालय पहुंच कर तत्कालीन प्रधानाध्यापक अभय कुमार सिंह से संयोजिका तथा अध्यक्ष को एमडीएम का प्रभार दिलवाया। बीईईओ ने हरहाल में शुक्रवार से विद्यालय में एमडीएम बनाने का निर्देश दिया। इस विद्यालय में दिसंबर माह से एमडीएम पूरी तरह बंद था। शिक्षा विभाग के अधिकारी को इसकी जानकारी रहने के बाद भी वह मौन बने हुए थे। विद्यालय की इस खबर को दैनिक जागरण ने 11 अप्रैल के अंक में दो शिक्षकों की लड़ाई में भूखे हैं 41 बच्चे नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी रेस हुए।

loksabha election banner

शिक्षक व समिति ने जागरण को दिया बधाई

विद्यालय में शुक्रवार से एमडीएम प्रारंभ होने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुखू हेंब्रम, पारा शिक्षक किशोर कुमार साह, मुकेश कुमार राय, सरस्वती वाहिनी माता समिति के अध्यक्ष जेठा टुडू, संयोजिका मेरी टुडू, रसोईया नाचन मरांडी, ग्राम प्रधान मुंशी हेंब्रम समेत अन्य ने दैनिक जागरण के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी ने कहा कि जब से विद्यालय के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय कुमार सिंह का तबादला हुआ तब से वे लोग उनसे प्रभार दिलाने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के पास लिखित फरियाद कर चुके थे। लेकिन किसी भी पदाधिकारी ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं किया। यदि दैनिक जागरण ने विद्यालय की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित नहीं करता तो शायद विद्यालय में और कितना दिन एमडीएम बंद रहता यह कोई नहीं कह सकता। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुखू हेम्ब्रम ने कहा कि हालांकि अभी पूर्ण प्रभार देना बांकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.