मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुमका : 21 सितंबर को मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को शहर के अलावा कई थाना में शांति स
दुमका : 21 सितंबर को मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को शहर के अलावा कई थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आपसी विचार-विमर्श के बाद सभी ने प्रेम के साथ पर्व मनाने का विश्वास दिलाया। नगर थाना परिसर में बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्वेता झा ने कहा कि यह पर्व भी दूसरे पर्व की तरह से शांति पूर्वक संपन्न हो जाएगा। दुमका की जनता पर्व का सही अर्थ समझती है। इसलिए प्रशासन को बहुत ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। सदस्यों के सुझाव पर ध्यान देने की जरूरत है। समाज के कुछ सदस्यों ने कहा कि इस बार कोई ऐसा खेल नहीं होगा, जिससे प्रशासन को बहुत ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं पड़े। थानेदार देवव्रत पोद्दार ने कहा कि समिति के सदस्य इस बात का विशेष ख्याल रखें कि किसी प्रकार की व्यवस्था बिगड़े नहीं। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान देने की बजाय सीधे पुलिस से संपर्क करें। सभी के सहयोग से हम शांति से पर्व मना सकेंगे। बैठक में अमिता रक्षित, विजय कुमार ¨सह, मुश्ताक अली, डॉ. सुदेश कुमार, अमरेंद्र यादव, ¨पटू अग्रवाल, मनोज घोष व सौरभ संतालिया आदि मौजूद थे।
मसलिया : थाना परिसर में रविवार को पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में मुहर्रम पर्व को लेकर एक शांति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सभी समुदाय के गणमान्य उपस्थित थे। डीससपी पर्व को शांति व सौहार्द से मनाने का अपील की। सभी को अफवाह एवं शरारती तत्वों से बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपत्ति जनक स्थिति में पुलिस को सूचित किया जाए। बैठक में पुलिस निरीक्षक शिवपूजन ¨सह, थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल, नोखेलाल यादव, मालिक मुर्मू, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्त, उपप्रमुख कादिर राजा, षष्टी पद नंदी, बासु टुडू, यानुल अंसारी, सीताराम मिस्त्री, नूरे आलम, पोथो मिया, निशित गोलदार, सहित अनेक उपस्थित थे।