सक्रिय कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
?????? ?????? ?? ??????? ?????? ?? ????? ??? ??? ??????? ??? ????? ????? ? ????? ????? ?? ??????? ??????? ??? ?????? ?? ?????? ??? ?????? ? ?????? ?? ?????? ???????????? ?? ?????? ?????? ???? ?????? ????? ??? ???? ??????
दलाही : मसलिया प्रखंड के मसानजोर पंचायत के आश्रम मोड़ बड़ा चापुड़िया में दिलीप सोरेन व शिवसर सोरेन के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार को करीब दो दर्जन झामुमो व झाविमो के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याणा मंत्री डॉ. लुईस मरांडी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। मंत्री के कार्य से प्रभावित होकर राजेश चौड़े, शुशील सोरेन, कालिदास सोरेन, सर्वेश्वर चौड़े, हेमलाल बेसरा, संतोष हेंब्रम, अजित बेसरा, प्रेम सोरेन, निर्मल सोरेन, राजेश सोरेन, मुंशी हेंब्रम, महानंद सोरेन, साहेबधन बेसरा, रूपलाल हेंब्रम, मैरी बेसरा आदि को फूल अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में आने पर स्वागत किया। मौके पर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरी शंकर यादव, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ¨सह, आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष गौमस हांसदा, बिशु टुडू, भुवनेश्वर टुडू, मोहम्मद युसूफ अंसारी, विष्णु मंडल, नवहरी , सुहागिनी मरांडी, संजय राय, महादेव ¨सह, दीनबंधु शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।