हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम
थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव के समीप गुरुवार को सड़क दुघटना में घायल बलिया टोला निवासी ढेना टुडू की शुक्रवार को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई। ढेना बाइक से घर जा रहा था। नशे की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 07:09 PM (IST)
हंसडीहा : थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव के समीप गुरुवार को सड़क दुघटना में घायल बलिया टोला निवासी ढेना टुडू की शुक्रवार को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई। ढेना बाइक से घर जा रहा था। नशे की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें