Move to Jagran APP

महिलाओं में देश नेतृत्व करने की क्षमता

दुमका 8 मार्च को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर गुरूवार को एएन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि सदियों से महिला देवी के रूप में पूजी जाती है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 03:53 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 03:53 PM (IST)
महिलाओं में देश नेतृत्व करने की क्षमता
महिलाओं में देश नेतृत्व करने की क्षमता

जागरण संवाददाता, दुमका: 8 मार्च को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर गुरूवार को एएन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि सदियों से महिला देवी के रूप में पूजी जाती है। महिलाओं पर अत्याचार बंद करने के लिए शहर से गांव तक प्रचार प्रसार करना होगा। महिलाओं के सामाजिक ,राजनीतिक, आर्थिक एवं अधिकारों पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद झा, डॉ. चंपक लता ने कहा आज की महिला हर क्षेत्र में अव्वल है और देश का नेतृत्व करने की क्षमता रखती है। पूर्व छात्र जतिन कुमार, डॉ. बनानी सिन्हा, डॉ. रीता सिंह, डॉ. संजू सिंह, तुषार हरनानी, भावना कुमारी, पायल कुमारी, प्रिया कुमारी, विशाल कुमार गुप्ता, अपनी बात को रखा। डॉ. सुशील सिंह, डॉ. कविता सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया। मंच संचालन प्रो. अनहद लाल ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.